Your application (PACL certificate No. -U28_ _ _ _) could not be processed further at this stage as details of bank account provided by you in the claim application are incorrect or it is not in your name | इसे कैसे सुधारे?
April 28, 2021
Your application (PACL certificate No. - U28_ _ _ _) could not be processed further at this stage as details of bank account provided by you in the claim application are incorrect or it is not in your name.
यह जो आप नीचे तस्वीर देख रहे है वह है जिनका दावा सेबी द्वारा मान्य किया गया है और व्यक्ति के खाते में राशि का भुगतान किया गया है,
अब हम देखते है कि जिन लोगो के राशि का भुगतान नही हुआ और जिन्हें नीचे दिए गए तस्वीर के जैसा लिख कर आ रहा है और दवा आवेदन को एडिट करने के लिए बताया जा रहा है, इस केस में आवेदन कर्ताओ को क्या करना चाहिए यह आज मैं विस्तार से बता रहा हु कृपया ध्यान से पढिये।
अब ऊपर दिए गए फ़ोटो के जैसा आप के भी फॉर्म में लिख कर आ रहा है तो घबराने की कोई बात नही है ऐसी स्थिति तब बनती है जब आपके द्वारा अपलोड किया हुआ डॉक्यूमेंट किसी कारणवश सेबी द्वारा अमान्य किया गया हो
तो इस स्थिति में क्या करे?
इस स्थिति में हमे EDIT CLAIM APPLICATION पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा और डॉक्यूमेंट जो अमान्य किया गया है उसमें जो कमिया है उसे पूरा करना होगा।
घबराइये नही मैं इसकी डिटेल देता हूं क्यो की मैने कई आवेदन भरे है इसलिए मुझे इसका अनुभव है.
जो आवेदन अमान्य हुए है उन सभी आवेदनों में एक कॉमन गलती यह दिखती है कि बैंक वाले डाक्यूमेंट्स का अमान्य होना जैसे कि पासबुक, कैंसिल चेक या आपका वेरिफिकेशन लेटर, यह डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय आपने जरूर पासबुक जॉइंट अकाउंट वाला अपलोड किया होगा या वेरिफिकेशन लेटर अपलोड किया होगा।
यहाँ मैं आप सभी को एक सलाह देना चाहता हु की इस मामले को इतना पेचीदा न करते हुए सरलता से आप जिस व्यक्ति का आवेदन भर रहे है उसी व्यक्ति का निजी पासबुक ही अपलोड करें, चेक या वेरिफिकेशन लेटर के फंदे में ना पड़े, मैंने भी जिस जिस आवेदन में वेरिफिकेशन लेटर दिया था वह अमान्य हुए है।
फिर मैंने आवेदन एडिट करके पासबुक अपलोड किए।
पासबुक अपलोड करते समय ध्यान दे कि वह पासबुक जोइंट अकाउंट का ना हो.
और तुरन्त ही सभी आवेदन की कमियां पूरी करो, क्योकि अब हमारे पास समय भी है क्यो की लॉकडाउन चल रहा है, और हम यह काम इस समय मे बड़ी ही अच्छे तरह से कर सकते है और बाद में ऐसा न हो कि यह एडिट या सुधार का विकल्प सेबी की वेबसाइट हट जाए और सेबी को पैसे ऐंठने का और एक मौका मिल जाये, सेबी बाद में साफ कहेगी की हमने निवेशकों को आवेदनों में सुधार के लिए कई महीनों का अवसर दिया था...
यह लेख पढ़कर आपकी मद्त हुई हो, या आप इसके बारे में और जानना चाहते है तो मुझे कॉमेंट्स में जरूर बताना।